पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कराटे में राजस्थान को चार स्वर्ण पदक मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | मध्यप्रदेश के नीमच में 14 अौर 15 अप्रैल को सेंट्रल इंडिया कराटे प्रतियोगिता 2018 में द जील मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस प्वाइंट के सीनियर कराटे खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चार स्वर्ण सहित 10 पदकों पर कब्जा जमाया। निदेशक हरीश कुमार सांवरिया ने बताया कि द जील मार्शल आर्ट्स के निखिल ने स्वर्ण, सीमा यादव ने रजत, ललित वैरागी ने स्वर्ण और रजत, गिरिजा सुथार ने दो रजत और देव ने रजत व कांस्य पदक हासिल किया। टीम को बेस्ट परफॉरमेंस अवार्ड भी मिला।

खबरें और भी हैं...