पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाराणा सज्जन सिंह ने बनवाया था सज्जनगढ़ किला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर के पश्चिम में बांसदरा पहाड़ पर महाराणा सज्जनसिंह ने इस किले का निर्माण 1874 से 1884 के बीच करवाया। इसे मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। सज्जनगढ़ समुद्री तल से 3100 फीट ऊंचाई पर है। शहर में इससे ज्यादा ऊंचाई पर कोई भी इमारत नहीं है, जिसे खास तौर पर मानसून के बादलों को देखने के लिए बनाया था। यह 134 साल पुराना है।

मौजूदा स्थिति : वर्तमान सज्जनगढ़ वन विभाग के अधीन आता है। इसका संचालन वन विभाग की ओर से किया जाता है। सज्जनगढ़ से पूरे शहर का नजारा दिखता है। सनसेट का खूबसूरत नजारा देखने के लिए रोजाना सैकड़ों टूरिस्ट पहुंचते हैं। सज्जनगढ़ में सन् 1983 जेम्स बॉण्ड और धमाल फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। आजकल कई प्री वेडिंग शूटिंग होती है। सज्जनगढ़ किले की पहली मंजिल कमजोर हाेने के कारण 90 लाख की लागत से जीर्णोद्घार का कार्य कर चल रहा है। पहली मंजिल में काम चलने के कारण पर्यटकों का महल में प्रवेश बंद कर रखा है। जिसके के कारण पर्यटक महल से उदयपुर के नजारे नहीं देख पा रहे हालांकि सज्जनगढ़ के चौक में पर्यटक जा सकते है। जिस पर्यटक के वापस खुद के वाहन नहीं है उनके लिए वन विभाग ने सज्जनगढ़ के प्रवेश गेट से महल तक जाने और वापस आने के लिए जीप की व्यवस्था कर रखी है जिसका शुल्क अलग से है।

सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक खुलता है। प्रवेश शुल्क 60 रुपए प्रति व्यक्ति है, टू व्हीकलर पार्किग चार्ज 30 रुपए और फोर व्हीलर चार्ज 200 रुपए है। कैमरा शुल्क 600 रुपए , विभाग के वाहन का शुल्क 90 रुपए प्रति व्यक्ति है।

खबरें और भी हैं...