पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वर्ण पदक विजेता लक्षित का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | इंडोनेशिया में हुई छठी अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटा उदयपुर के लक्षित पालीवाल का सोमवार को स्वागत किया गया। लक्षित ने 52 किलोग्राम वर्ग भार में 460 किलो वजन उठाकर भारतीय टीम के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान संघ के सचिव चंद्रेश सोनी ने बताया कि सेक्टर-6 की शांति वाटिका में लक्षित का स्वागत किया गया। रैली भी निकाली गई, जो विभिन्न चौराहों से होते हुए लक्षित के घर उमरड़ा पहुंचे। संघ के अध्यक्ष प्रमाेद सामर ने बताया कि स्वागत समारोह में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...