राउंड टेबल इंडिया ने 18 लाख से बनवाए दो क्लास रूम
उदयपुर | राउंड टेबल इंडिया की उदयपुर इकाई ने देवाली स्थित विद्याभवन सीनियर सेकंडरी स्कूल में दो क्लास रूम का निर्माण कराकर स्कूल प्रशासन को सुपुर्द किया। उदयपुर इकाई के चेयरमैन कपिल सुराणा ने बताया कि 18 लाख रुपए की लागत से 1850 स्क्वायर फीट के दो कक्षाओं का निर्माण कराया गया। इसमें आर्थिक सहायता बजाज ऑटो लिमिटेड, राउंड टेबल इंडिया फाउंडेशन और विद्याभवन सोसायटी ने दी। निर्माण कार्य कन्वीनर पुनीत मेहता और ऋषभ वर्डिया की देखरेख में हुआ। उद्घाटन समारोह में सुराणा ने कहा कि अभी तक उदयपुर इकाई ने लगभग 1.5 करोड़ रुपए तक के निर्माण करवाकर विभिन्न संस्थाओं को सौंपे हैं। नेशनल प्रोजेक्ट कन्वीनर मोरिया फिलिप ने कहा कि देशभर में 5500 से ज्यादा क्लास रूम का निर्माण करा चुके हैं। एरिया चेयरमैन अभिनव वाधवा, विद्याभवन सोसायटी के प्रेसीडेंट अजय मेहता, सीईओ सूरज जेकब, प्रधानाध्यापिका मधुलिका कोठारी ने भी विचार रखे। हुसैन मुस्तफा, पूर्णा शंकर पालीवाल, नरेन्द्र जोशी, युद्धवीर सिंह, अजय आचार्य आदि मौजूद थे।