महापड़ाव की तैयारी पर चर्चा
महापड़ाव की तैयारी पर चर्चा
उदयपुर| आदिवासियों, किसानों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर 1 मई को घोषित संभाग स्तरीय महापड़ाव की तैयारी बैठक बारां गांव में हुई। इसमें 200 से ज्यादा गांवों के पंच-पटेलों ने भाग लिया। जंगल जमीन जन आंदोलन के संयोजक रमेश नंदवाना ने बताया कि वन अधिकार कानून का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिला है। मांगीलाल गुर्जर, सोहन गमेती आदि मौजूद थे।