पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निवेश का झांसा देकर ऐंठे 13 लाख रुपए, तीन नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | पिछले दिनों फतहसागर में कूदकर जान देने की कोशिश करने वाले टेम्पो चालक की आखिरकार अंबामाता थाना पुलिस ने सुन ही ली। पीड़ित के परिवाद पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तीन काे नामजद किया है।

पीड़ित टेम्पो चालक मल्लातलाई निवासी राजू डायर पुत्र अब्दुल वहीद ने जोधपुर जिले के खेतानाडी मंडोर निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र बबलू, जाटवाड़ी निवासी मोहम्मद यूसुफ खान पुत्र गोरू भाई और फिरदौस प|ी मोहम्मद शरीफ उर्फ बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एफआईआर के अनुसार शरीफ से राजू की मुलाकात मल्लातलाई क्षेत्र में हुई थी। उसने वर्ष 2014 में डबोक स्थित एडवांस केबल टेक्नोलॉजी कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया। लालच दिया कि कंपनी में पैसे लगाने से रकम दोगुनी हो जाएगी। विश्वास में आकर राजू ने पहले साढ़े सात लाख, फिर 5 लाख 40 हजार रुपए दिए। इसके बाद कंपनी से पैसे नहीं मिलने पर छह माह बाद रकम मांगी तो ढाई लाख रुपए ही देने को कहा गया। आशंका पर पूछताछ में राजू काे पता चला कि एडवांस नाम की कोई कंपनी ही नहीं है। आरोप है कि रुपए वापस मांगने पर आरोपी के साले यूसुफ ने घर पर कुछ लोगों को भिजवाकर धमकियां दिलाईं। यूसुफ की प|ी ने अंबावगढ़ पुलिया पर बुलाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

थाने गया लेकिन पूरे दिन बिठाया लेकिन कार्रवाई नहीं की : एफआईआर में पीड़ित ने बताया कि वह परेशान होकर फतहसागर में आत्महत्या करने पहुंचा था, लेकिन लोगों ने बचा लिया। इसके बाद थाने में परिवाद देने पहुंचा तो अगली सुबह आने को कहा गया। अगले दिन गया तो पूरे दिन बैठाए रखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। फिर एसपी आरपी गोयल के सामने पेश हुआ, जहां से मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए।

खबरें और भी हैं...