अश्विनी बाजार में व्यापारी की कार से 1.5 लाख रुपए और लैपटॉप ले भागे बदमाश
उदयपुर| शहर के अश्विनी बाजार क्षेत्र में शनिवार रात चोरी की घटना हुई। गुजरात मशीनरी दुकान के बाहर व्यापारी की कार से चोर लैपटॉप और 1.5 लाख रुपए ले भागे। गुजरात मशीनरी के मालिक हितेश गांधी ने दुकान के बाहर कार खड़ी की थी। इसमें 1.5 लाख रुपए और लैपटॉप था। कार खड़ी कर हितेश ग्राहकों से बात कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग कार से सामान लेकर भाग गए। पता चलने पर हितेश ने पुलिस में सूचना दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखा गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए। मामला हाथीपोल थाने में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।