‘डेयरी क्षेत्र बढ़ाने के ईमानदारी से हों प्रयास’
उदयपुर | एमपीयूएटी के संघटक डेयरी एवं खाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में शनिवार को “डेयरी एवं खाद्य उद्योग : चुनौतियां व अवसर” विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार हुआ।
गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि डेयरी के साथ विकास योजनाओं को ईमानदारी से बढ़ाने में ध्यान दें, सरकार के पास धन की कमी नहीं है। अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है जहां वृद्धि की असीम संभावनाएं हैं। युवाओं को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित करना चाहिए। डॉ. उमाशंकर शर्मा ने डेयरी महाविद्यालय के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सोनोरोम समूह के चेयरमैन टी गुलाटी भी उपस्थित थे।