पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • उदयपुर में 50 लाख की चरस बेचने अाया िहंडौन का किसान गिरफ्तार

उदयपुर में 50 लाख की चरस बेचने अाया िहंडौन का किसान गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | घंटाघर थाना पुलिस ने शनिवार को करौली के किसान काे गिरफ्तार कर 600 ग्राम चरस बरामद की। इसकी बाजार कीमत 50 लाख बताई जा रही है। आरोपी यह चरस शहर के टूरिस्ट एरिया में बेचने के लिए लाया था। उससे मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का खुलासा हाे सकता है। थानाधिकारी गोपाल चंदेल ने बताया कि करौली जिले में हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के झारेड़ा निवासी भगतराम पुत्र नारायण मीणा को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि सिटी पैलेस के बाहर कोई संदिग्ध खड़ा है। इस पर जाप्ता पहुंचा। उसके बैग की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई, जिसका वजन 600 ग्राम था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह चरस हिंडौन सिटी से जगदीश चौक क्षेत्र में युवाओं को थोड़ी-थोड़ी कर बेचने के लिए आया था। भगतराम एक हफ्ते से सप्लाई कर रहा था।

टूरिस्ट एरिया में रहती है डिमांड : पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के टूरिस्ट एरिया में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त ज्यादा होती है। पुलिस ने पहले भी जगदीश चौक क्षेत्र में मादक पदार्थों की धरपकड़ कई बार की है।

खबरें और भी हैं...