मुंबई और उदयपुर के बीच साप्ताहिक हॉली-डे ट्रेन शुरू
उदयपुर | गर्मी में ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए उदयपुर से मुंबई के लिए साप्ताहिक हॉली-डे ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार काे शाम 6 बजे उदयपुर आएगी और उसी दिन रात 9.35 बजे बांद्रा के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन की आखिरी ट्रिप 27 जून को होगी। उदयपुर सिटी स्टेशन के मैनेजर सुगन चंद वर्मा ने बताया कि हॉली डे वीकली ट्रेन में सेकंड एसी 1 कोच, थर्ड एसी के 3 कोच, सेकंड क्लास स्लीपर 10 कोच, सेकंड क्लास जनरल 3 कोच और पेंट्री कार सम्मिलित किए गए हैं। मुंबई हॉली डे ट्रेन में टिकट रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं।