पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • हाईकोर्ट बैंच मांग : टैक्स एडवोकेट भी होंगे शामिल

हाईकोर्ट बैंच मांग : टैक्स एडवोकेट भी होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| आयकर और बिक्री कर विवादों में व्यापारियों की पैरवी करने वाले टैक्स एडवोकेट्स ने 16 अप्रैल को शुरू हो रहे हाईकोर्ट बैंच आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है। टैक्स एडवोकेट्स ने शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक रखकर यह घोषणा की। टैक्स प्रक्रियाओं की विसंगतियां पर भी चर्चा की। टैक्स एडवोकेट राकेश मेहता, प्रकाश जावरिया, शंकर लाल भदादा, जमना लाल सुहालका, अमित तिवारी, विनोद चित्तौड़ा, के.एल. चंचावत, लोकेश बाबेल ने मासिक स्टडी सर्किल मीटिंग में वैट के तहत आईटीसी मिस मैच की संशोधन प्रक्रिया व जीएसटी रिटर्न फाइल करने में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की। जितेंद्र चित्तौड़ा, महावीर धींग, दीपक प्रजापत, राहुल उदावत, निरूपम नैनावटी, प्रीतम मेहता भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...