योग आचार्य रामदेव का बांसवाड़ा में शिविर 24 से
योग आचार्य रामदेव का बांसवाड़ा में शिविर 24 से
उदयपुर | योगाचार्य स्वामी रामदेव का तीन दिनों का योग शिविर 24 अप्रैल से बांसवाड़ा में लगेगा। पतंजलि युवा भारत के प्रदेश संरक्षक मोहनसिंह शक्तावत ने बताया कि योगपीठ की टीम ने प्रतापनगर थाने के सीआई हनुवंत सिंह राजपुरोहित से योग शिविर पर चर्चा की। समुंदरसिंह राठौड़, नरेंद्र परिहार, उमाशंकर मुंदड़ा सहित कई साधक व स्वयंसेवक मौजूद थे।