पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोटरी की पेट सेट सेमिनार शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरी की पेट सेट सेमिनार शुरू

उदयपुर | रोटरी क्लब उदयपुर एलिट का रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के अधीन राजस्थान एवं गुजरात के 132 क्लब्स के निर्वाचित अध्यक्ष और सचिवों का प्रशिक्षण पेट सेट का दो दिनों का सेमिनार शनिवार से राजपुताना रिसोर्ट में शुरू हुआ।

मुख्य अतिथि अजय मेहता थे। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर इलेक्ट नीरज सोगानी ने कहा कि कोई भी कार्य हो, अकेला कुछ नहीं कर सकता है। सब को एक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। पूर्व गवर्नर अशोक गुप्ता ने कहा कि सफल होने का आसान तरीका यही है कि हम पहले से ही हर काम की प्लानिंग बना कर तैयारी करें। पूर्व प्रांतपाल यशवंत कोठारी ने रोटरी के कार्यों की जानकारी दी। रोटरी के पूर्व प्रांतपाल निर्मल कुमार सिंघवी और हर्षद उदेशी ने 132 क्लब्स के अध्यक्ष समूहों को विभिन्न सेवा समूहों को कमिटी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर विषय पर स्वास्थ्य, जलप्रबंधन एवं अन्य सेवा प्रकल्पों के बारे में बताया। गोवा के पूर्व प्रांतपाल जोरसन फर्नांडिस, पूर्व प्रांतपाल आशीष देसाई, ज्ञानेश्वर राव, र|ेश कश्यप आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...