पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • ऐश्वर्या कॉलेज के स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम 7 से

ऐश्वर्या कॉलेज के स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम 7 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | ऐश्वर्या कॅालेज आफ एजुकेशन संस्थान का 22वां स्थापना दिवस समारोह आगाज 11 मई को चित्रकूट नगर स्थित कॉलेज परिसर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक रक्षा शर्मा ने बताया कि 7 मई को इंटर स्कूल यूथ फेस्टिवल में सभी आयु वर्ग के लिए छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें 60 स्कूलों के 800 छात्र भाग लेंगे। प्रबंध निदेशक डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि समापन समारोह में सिने और टीवी जगत की हस्तियां शिरकत करेंगी। इस अवसर पर ऐश्वर्या कॉलेज और एम स्क्वायर के साझे में लेकसिटी म्यूजिक अवार्ड दिए जाएंगे। एम स्क्वायर के निदेशक मुकेश वाधवानी ने बताया कि संगीत क्षेत्र में उदयपुर की 11 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश चुग ने बताया कि अवार्ड के लिए प्रतिभाओं का चयन निर्णायक मंडल करेगा। प्रविष्टियां ऐश्वर्या कॅालेज, अशोका बेकरी, वर्धमान महावीर यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर, एनअाईसीसी, आर्नोल्ड जिम पर 30 अप्रैल तक ली जाएंगी। संगीत में सफल उदयपुर शहर के एक कलाकार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...