फतहसागर पर कैंडल मार्च कर युवाओं ने मांगी दुष्कर्म के आरोपियों के लिए फांसी
उदयपुर. कठुआ और उन्नाव के दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ शनिवार को शहर के युवाओं ने फतहसागर पर कैंडल मार्च किया। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। संकल्प किया कि ऐसी घटना शहर में नहीं होने देंगे, मासूम बच्चियों को जागरूक करेंगे। प्रोटेस्ट की मुख्य भूमिका में प्रवीण रतलिया, यश परमार, भूपति परमार, मंतव्य सूर्यवंशी, जया कुचरू, दीपक कुमार, रितेश मेहता, प्रमोद सोनी, हिमांशु बागड़ी, दीपक गुर्जर थे।