पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पुलिस दिवस : सांस्कृतिक संध्या आज, कल मुख्य समारोह होगा

पुलिस दिवस : सांस्कृतिक संध्या आज, कल मुख्य समारोह होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | प्रदेशभर में 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस मनाया जाएगा। उदयपुर रेंज में चार दिन का वृहद आयोजन होगा, जिसमें सफाई अभियान, सांस्कृतिक संध्या, पुलिस कर्मचारियों और उनके मेधावी बच्चों के सम्मान की गतिविधियां होंगी। अधिकारियों बताया कि इस बार डीजीपी के आदेश पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसके तहत 13 अप्रैल को शुरू हुआ सफाई अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। पुलिस लाइन, थाना सर्कल सहित कार्यालयों में सफाई की जा रही है। जिला पुलिस की तरफ से पुलिस दिवस की पूर्व संध्या 15 अप्रैल को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें पहली बार सभी बटालियन के परिवारों को बुलाया गया है। मकसद विभाग से उनका जुड़ाव तय करना है। कार्यक्रम में खेल, शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पुलिसकर्मियों के बच्चों को सम्मानित करेंगे। रेंज मुख्यालय पुलिस लाइन में 16 अप्रैल को परेड में आईजी आनंद श्रीवास्तव सलामी लेंगे। इसी दिन संभाग के 25 पुलिसकर्मी, जिन्होंने सर्वोत्तम सेवाएं दी हैं, उनको आईजी सम्मानित करेंगे। साथ ही जिला स्तर के 15 अति उत्तम और 48 उत्तम सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान एसपी आर.पी. गोयल करेंगे।

खबरें और भी हैं...