अलवर के पहलवानों का दबदबा, आज तय होगा चैम्पियन
उदयपुर | 28वें राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती दंगल के दूसरे दिन शनिवार को राजस्थान मध्यप्रदेश केसरी वर्ग के मुकाबलों के बाद अलवर के अजहरुद्दीन, अलवर के ही अनिल भीम, भीलवाड़ा के आशीष जोशी और भरतपुर के अशोक ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेजबान टीम के हिमांशु घावरी, मिताली राजोरा ने भी जीत दर्ज कराई। अंतिम दिन रविवार को सभी 6 खिताबों के विजेता तय हो जाएंगे। सुबह सेमीफाइनल और शाम को फाइनल मुकाबले होंगे। समापन समारोह में सांसद अर्जुनलाल मीणा, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा और दंगल फिल्म फेम कृपाशंकर पटेल बतौर अतिथि शामिल होंगे। इससे पहले मुकाबलों के दौरान सत्यपाल ग्रेवाल, अर्जुन राजोरा, हरीश राजोरा, धर्मेंद्र राजोरा, डॉ. दिलीप चौहान आदि मौजूद थे।
राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती दंगल : आज शाम को होंगे 6 वर्गों के खिताबी मुकाबले होंगे
राजस्थान मध्यप्रदेश कुमार : नंदू अलवर, बबलू गुर्जर भीलवाड़ा, प्रभु गुर्जर भीलवाड़ा, मुकेश तेली पुर, मोहित चौधरी सामरी।
राजस्थान मध्यप्रदेश किशोर : सुनील गिरि भीलवाड़ा, मनोज भरतपुर, शुभम सेन कोटा, निर्मल विश्नोई भीलवाड़ा, गुंजन शर्मा कोटा।
राजस्थान मध्यप्रदेश बसंत : अर्जुन उज्जैन, गणेश सुमंत कोटा, अमन शर्मा बड़नगर, लकी यादव इन्दौर, उमेश बारां, महेन्द्र उदयपुर, हिमांशु घावरी उदयपुर।
सितारा ए राजस्थान-मध्यप्रदेश महिला केसरी : खुशी नामदेव उज्जैन, अपूर्वा वैष्णव इन्दौर, रानी राणा इन्दौर, प्रीति झूंझुनू, मिताली राजोरा उदयपुर।
इन्होंने दर्ज की जीत