पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • इकली एशिया ने ई रिक्शे में जरूरतंमद बच्चों को कराई सैर

इकली एशिया ने ई-रिक्शे में जरूरतंमद बच्चों को कराई सैर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | इकली साउथ एशिया के कैपसिटीज़ प्रोजेक्ट का सालभर पूरा होने पर नगर निगम और इकली साउथ एशिया के दो दिन से चल रहे ई रिक्शा प्रमोशनल प्रोग्राम के तहत शनिवार को दूसरे दिन ई रिक्शा रैली निकाली गई। रैली में नारायण सेवा संस्था और हरिओम आश्रम के अनाथ बच्चों को ई-रिक्शा में शहर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान गृहमंत्री मंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया और महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने फतहसागर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गुलाबबाग़ पर खत्म हुई। कटारिया और महापौर ने इकली साउथ एशिया के निगम के साथ मिलकर शहर में पर्यावरण सुरक्षा के लिए किए जा रहे कामों की सराहना की। इसके साथ ई रिक्शा की खरीद पर दस प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने की बात कही। महापौर ने बताया कि रैली का उद्देश्य शहर में बढ़ रहे वायु व ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए ई रिक्शा को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह बढ़ावा देना है।

खबरें और भी हैं...