भुवाणा में निकली भगवान परशुराम की सवारी
उदयपुर | सर्व ब्राह्मण समाज भुवाणा ने रविवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शाही शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जय घोष सहित ब्राह्मण एकता के नारों की गूंज रही। डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि शोभायात्रा के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी, मांगीलाल जोशी, विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, नरेंद्र पालीवाल थे। अध्यक्षता राधेश्याम सिखवाल ने की।
निमंत्रण कार्ड देकर दिया परशुराम जयंती कार्यक्रम का न्यौता
युवा शाखा आचार्य महिला मंच की सदस्याओं ने लोगों को निमंत्रण कार्ड देकर भगवान परशुराम जयंती के पांच दिवसीय कार्यक्रम और युवा शंखनाद रैली में भाग लेने का निमंत्रण दिया। मंच की रेखा आचार्य, विमला आचार्य, कुसुम आचार्य, चेतना आचार्य आदि मौजूद थीं।