संस्कार केन्द्रों के बच्चों ने देखी हल्दीघाटी
सेवा बस्तियों के 16 बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों ने श्रीनाथजी मंदिर, बरसावण माता जी, हल्दीघाटी, रक्त तलाई, शाहीबाग और हल्दीघाटी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। सेवा भारती उदयपुर महानगर इकाई के रघुनाथ दत्त माथुर ने बताया कि आपकी ढाणी, ढेबर कॉलोनी, खेमपुरा वाल्मीकि बस्ती, कृष्णपुरा, आलू फैक्ट्री, सविना, एकलव्य कॉलोनी, सज्जन नगर, ओड बस्ती, राता खेत बस्ती, सेंट्रल एरिया, माछला मगरा, गोवर्धनविलास, हनुमान कॉलोनी फतहपुरा केंद्र के बच्चों ने यह सैर की।