पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • महाकालेश्वर में श्रीमद‌‌्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 18 से

महाकालेश्वर में श्रीमद‌‌्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | चाणक्य परिवार संस्थान का श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 18 अप्रैल को दोपहर 3 बजे महाकाल मंदिर प्रांगण में शुरू होगा। गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सान्निध्य में वृंदावन के पं. विवेक मिश्र कथा बांचेंगे। अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा ने बताया कि शंकराचार्य की गोष्ठी, दीक्षा, प्रश्नोत्तरी 23 से 25 तक सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। 23 व 24 को शाम 5.30 से 7 बजे तक धर्मसभा होगी। यज्ञोपवीत संस्कार 21 व 23 अप्रैल को होगा। रविवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन हुआ। इस दौरान पवन शर्मा, सुनिल शर्मा, गजेन्द्र चौबीसा, लज्जाशंकर नागदा, बाबू लाल शर्मा आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...