पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पुलिस को ठेंगा दिखा मावली थाने से सरपंच पुत्र की कार लेकर भाग गए

पुलिस को ठेंगा दिखा मावली थाने से सरपंच पुत्र की कार लेकर भाग गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | मावली थाने के बाहर से रविवार को भीमल सरपंच निर्भय सिंह कीतावत के बेटे फतह सिंह की कार चोरी हो गई। फतह एक माह पहले थाने में दी रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेने गए थे और उनकी कार थाने के बाहर खड़ी थी। अब सरपंच के बेटे ने चोरी की दूसरी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस थाने से कार चोरी होने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया। पुलिस के अनुसार फतह सिंह पहले से दर्ज किसी मामले को लेकर रविवार दोपहर 12.20 बजे मावली थाने में पहुंचे। उन्होंने महिन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी थाने के बाहर खड़ी की थी। 12.50 बजे जब थाने से बाहर निकला तो गाड़ी वहां नहीं थी। मावली चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फतह सिंह ने बताया कि गाड़ी चोरी होने के कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि गाड़ी लेकर जा रहा हूं। पुलिस का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट में फतह सिंह ने बताया कि राजू नामक व्यक्ति से पैसे के लेनदेन का मामला है। इसी कारण से गाड़ी उठाकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

खबरें और भी हैं...