पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • असि. डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन के फिजिकल टेस्ट में 22 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

असि. डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन के फिजिकल टेस्ट में 22 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सुविवि में असि. डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन में 2 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट 59 अभ्यर्थियों का रविवार को एमबी ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट हुआ। 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। फिजिकल टेस्ट के बाद विवि ने रविवार को ही चयनित 22 अभ्यर्थियों की सूची विवि की वेबसाइट पर डाल दी। यूनिवर्सिटी ने तय किया था कि रविवार को फिजिकल टेस्ट के बाद चुने गए अभ्यर्थियों का सोमवार को स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। मगर रविवार को हुए फिजिकल टेस्ट में काफी कम अभ्यर्थियों के पास होने के चलते अब यूनिवर्सिटी ने सोमवार को होने वाला स्क्रीनिंग टेस्ट रद्द कर दिया है। 2 पदों के मुकाबले 22 अभ्यर्थी होने के चलते यूनिवर्सिटी सीधे इंटरव्यू कराएगी। हालांकि इंटरव्यू कब होंगे इसकी तिथि फिलहाल तय नहीं की गई है। टेस्ट से संबंधित शिकायत अभ्यर्थी 23 अप्रैल तक यूनिवर्सिटी की संबंधित वेबसाइट पर कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...