बापू बाजार में डेढ़ करोड़ के जेवर और नकदी चोरी का खुलासा
बापू बाजार स्थिति सिल्वर एम्पोरियम में संचालित मेवाड़ जेम आर्ट्स ज्वैलरी दुकान में शुक्रवार रात हुई डेढ़ करोड़ की चोरी का सूरजपोल थाना पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दुकान में ही पिछले 9 माह से काम करने वाले कर्मचारी दिल्ली के कंजावला थाना क्षेत्र के सावदा जेजे कॉलोनी निवासी देवेन्द्र पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया और पुलिस ने दुकान से चोरी हुए 8 लाख 40 हजार रुपए नकदी, 50 लाख रुपए के डायमंड और पौने दो किलो सोने की ज्वैलरी बरामद की है जिनका करीब डेढ़ कराेड़ रुपए मूल्य है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर दिया। मामले के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सर्वऋतु विलास निवासी मनीष पुत्र श्रीपाल धर्मावत ने थाने में रिपोर्ट दी थी दुकान में नकदी, ज्वैलरी और डायमंड कुल डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी होना बताया था।
थानाधिकारी आदर्श परिहार ने बताया कि देवेन्द्र ने पूछताछ में बताया कि 6 जुलाई काे अन्य धर्म की युवती से शादी की थी जिसका घर वाले विरोध कर रहे थे। देवेंद्र के पिता पिछले 15 साल से उदयपुर में ही काम कर रहे हैं। वह दिल्ली से ज्वैलरी लाते थे और यहां बेचते थे। पिता की सहायता से प|ी को लेकर उदयपुर आ गया। दुकान में काम करने वाले गार्ड का युवक के पिता से अच्छा परिचय होने पर उसे दुकान में काम पर लगाया। यहां पर प्रति माह 6 हजार रुपए वेतन मिल रहा था और प|ी गर्भवती है। होने वाली संतान के भविष्य और आर्थिक तंगी के कारण चोरी की वारदात की।
लव मैरिज कर दिल्ली से उदयपुर आया, आर्थिक तंगी से था परेशान, जिस दुकान में काम किया वहीं की चोरी, गिरफ्तार
ज्वैलरी शॉप में चोरी का आरोपी।
दुकान बंद होने से पहले ही सैकंड फ्लोर पर जा छुपा था युवक
डिप्टी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि दुकान के सभी ताले सुरक्षित थे, जिससे किसी जान पहचान वाले पर ही चोरी की शंका हुई। दुकान पर काम करने वाले एक दर्जन कर्मचारियों से पूछताछ की तो देवेन्द्र ने चाेरी करना कबूल किया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन दिन पहले दुकान के गेट की एक चाबी चुराई थी। इसके बाद मनीष ने ताले बदल दिए। नया ताला लगाया जिसमें तीन चाबियां थीं, इसमें से एक चाबी दुकान के अन्य पार्टनर को देनी थी जो मनीष के पास थी। शुक्रवार को देवेन्द्र दुकान बंद होने से पहले ही दुकान से निकल गया था। इसके 10 मिनट बाद फिर से दुकान में आया और सबसे नजरें चुराकर सैकंड फ्लोर पर जाकर छुप गया। कर्मचारी और मालिक दुकान का ताला लगाकर चले गए। इसके बाद सैकंड फ्लोर से उतरा और ग्रांउड फ्लोर पर जाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही दुकान में एक सिक्योरिटी स्विच लगा हुआ है, जिसमें भी छेड़छाड़ की थी जिससे वह काम नहीं आया। चाेरी की वारदात के बाद दो बैग घर पर लेकर गया लेकिन प|ी ने कोई पूछताछ नहीं की। अगली सुबल सामान्य होकर दुकान पर आ गया।