पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • गाइड बुक बताएगी, बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे शिक्षक

गाइड बुक बताएगी, बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | शिक्षा विभाग की तैयार की गई “गाइड बुक’ नाम की पुस्तक शिक्षकों को बताएगी कि उन्हें स्कूल में बच्चों को कैसे पढ़ाना है। बच्चों को सरल और सहज तरीके से पढ़ाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) ने ये पुस्तकें उदयपुर जिले के 3 हजार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में भेजी हैं। इनमें 819 पुस्तकें प्रारंभिक शिक्षा के स्कूल और 650 पुस्तकें माध्यमिक शिक्षा की प्रारंभिक कक्षाओं के लिए भेजी है। एसएसए एडीपीसी मुरलीधर चौबीसा ने बताया कि शिक्षकों को पढ़ाने की कला सीखने और बच्चों को समझाने के तरीके की जानकारी देने के लिए पुस्तकें तैयार करवाई गई हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण, संस्कृत और उर्दु विषय की पुस्तकें हैं। विषयवार पुस्तकों के साथ ही छठी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए लर्निंग इंडीकेटर्स एवं पहली से पांचवीं तक के लिए अंग्रेजी वर्क बुक भी भेजी गई है।

बुक आने के बाद शिक्षकों में खासी चर्चा : गाइड बुक के आने के बाद शिक्षक वर्ग में इसकी खासी चर्चा है। शिक्षकों का कहना है कि हमें पढ़ाने के तरीके की पुस्तकें ही तैयार करानी थी तो फिर चयन और प्रशिक्षण पर करोड़ों रुपए क्यों खर्च किए जा रहे हैं। शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर सालभर में हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है।

खबरें और भी हैं...