पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • मंच पर अपने जवानों के एक से बढ़कर एक करतब देख चौंक गए पुलिस कप्तान

मंच पर अपने जवानों के एक से बढ़कर एक करतब देख चौंक गए पुलिस कप्तान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सख्त मिजाजी की पहचान वाले पुलिस जवानों की रविवार शाम कुछ अलग ही तस्वीर दिखी। मौका था राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में हुए सांस्कृतिक समारोह का। पुलिसवालों को मंच मिला ताे मंझे कलाकारों की तरह परफॉर्म कर न सिर्फ तालियां बटोरी, बल्कि अफसरों से दाद और पुरस्कार भी पाए। इस आयोजन की खास बात यह भी थी कि इसमें विभाग से जुड़ाव तय करने के मकसद से पहली बार सभी बटालियन के परिवारों को बुलाया गया था। प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ तो प्रतिभागी जवानों ने एक से बढ़कर एक पेशकश दी। सबसे खास फ्री फ्लो योगा डांस रहा, जिसे कांस्टेबल रैंक की 7 युवतियों सहित 10 मेंबर्स ने परफॉर्म किया। टीम ने 10 तरह के आसन ऐसे दिखाए मानो रेग्युलर आर्टिस्ट हों। परफॉर्मर्स ने एक भी बीट मिस नहीं की। यह प्रस्तुति एसपी आर.पी. गोयल को भी चौंका गई। बताया गया कि टीम में ऐसे सदस्य भी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर याेग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाया है। दल में तुलसी, राजू सिंह, हितेश पाल, रवि कुमार, हीरा, विमला, कन्या, आशा, पार्वती और वर्षा शामिल थे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय डांस ग्रुप के बच्चों की प्रस्तुति से हुई। शाम साढ़े सात बजे शुरू हुआ प्रोग्राम रात 10 बजे खत्म हुआ। इस बीच एकल व समूह नृत्य सहित कई पेशकश हुई, जिन पर एसपी गोयल ने प्रशस्ति पत्र और नकद राशि से सम्मान देने की घोषणा की।

घोषणा : बच्चों की मेहनत पिता को दिलाएगी मनचाहा थाना

समारोह में शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 14 कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के बच्चों को एसपी गोयल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। घोषणा की कि जिन बच्चों को सम्मान मिला है, उनके पिता ऑफिस में आएं और अपनी मनचाही दो जगह बताएं। किसी एक जगह पर उनका स्थानांतरण कर दिया जाएगा। एसपी ने योग टीम के 10 सदस्यों की प्रस्तुति पर नकद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मान करने की घोषणा की।

आज ये कार्यक्रम : राजस्थान पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में सुबह 7.15 बजे परेड होगी। सर्वोत्तम सेवाएं देने वाले संभाग के 25 और जिला स्तर के 15 अति उत्तम और 48 उत्तम सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान आईजी और एसपी करेंगे।

खबरें और भी हैं...