स्वर्ण जीतने वाले लक्षित का स्वागत
इंडोनेशिया में हुई अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले उदयपुर के लक्षित पालीवाल का रविवार को स्वागत किया गया। लक्षित के रविवार को उदयपुर आने पर हिरण मगरी सेक्टर 6 शांति वाटिका क्षेत्र में रैली निकाली गई। समारोह में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट बतौर अतिथि शामिल हुए।