पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी चार दिन की रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | घंटाघर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर अारोपी करौली जिले में हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के झारेड़ा निवासी किसान भगतराम पुत्र नारायण मीणा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उदयपुर में पर्यटक काफी आते हैं। जिससे यहां काफी मांग होती है। उसने बताया कि जगदीश चौक में कुछ विदेशी ग्राहक थे जिन्हें देने वह आया था लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी में पकड़े जाने के डर से आरोपी स्वयं के वाहन से कभी नहीं आते हैं। ट्रेन या बस में भी सामान को दूर रखते हैं ताकि मुखबिरी हो तो पकड़ में नहीं आए। अब पुलिस सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी को शनिवार को सिटी पैलेस के बाहर से पकड़ा था।

खबरें और भी हैं...