ग्रामीण जीवन को समझने 20 से गांवों में जाएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता
उदयपुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदयपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को नचिकेता भवन भूपालपुरा में हुई। जिले से प्रांत कार्यसमिति सदस्य, जिला समिति सदस्य और प्रत्येक नगर के नगर मंत्रियों ने भाग लिया। परिषद के जिला संयोजक धर्मवीर व्यास ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के सदस्य पिछले दो वर्षों से ग्रामीण जीवन का अनुभव करने के लिए गांवों में जाते हैं। इस वर्ष 20 से 25 अप्रैल तक तहसील से 20 कार्यकर्ताओं को और जिले में 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को ग्रामीण जीवन की समस्या, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सद्भाव, बेरोजगारी, बालविवाह की अनेक समस्याओं से रूबरू करवाने और उनका प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए भेजा जाएगा। बैठक में परिषद के विभाग संगठन मंत्री पूरण सिंह, जिला संगठन मंत्री शुभम कुमार ने सदस्यों का मार्गदर्शन किया। पूरण सिंह शाहपुरा ने एबीवीपी के अनुभूति-2018 का पोस्टर विमोचन भी किया। विस्तारिका चांदनी गौड़, जिला सहसंयोजक नीरज सामर, अंजली मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।