पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर समुदाय से कांग्रेस को जोड़ना होगा : शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की नई कार्यकारिणी ने रविवार को वार्ड-13 में रैली निकालकर कुम्हारवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। मुख्य अतिथि शहर जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य अंग प्रकोष्ठ हैं। लगभग 35 जातियों का प्रतिनिधित्व प्रकोष्ठ करता है, हमें हर समुदाय से कांग्रेस को जोड़ना होगा। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष चेतन सोनी ने की। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली ने आगामी चुनाव की रूपरेखा बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की बात कही। लोगों को शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया से 12 हजार करोड़ के विकास पर प्रश्न पूछने का आग्रह किया। सम्मेलन में जिला सचिव सोहन कुम्हार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...