पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सुंदर सिंह भंडारी की जयंती मनाने जोधपुर पहुंचे मंत्री नेता

सुंदर सिंह भंडारी की जयंती मनाने जोधपुर पहुंचे मंत्री-नेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदर सिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को भंडारी की 98वीं जयंती पर जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में व्याख्यानमाला व सम्मान समारोह हुआ। इसमें शामिल होने उदयपुर भाजपा नेताओं व अन्य पदाधिकारियों का दल जोधपुर पहुंचा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गृहमंत्री एवं ट्रस्ट अध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नंदलाल बाबा भी शामिल हुए। ट्रस्टी कुंती लाल जैन ने बताया कि गृहमंत्री कटारिया ने ट्रस्ट के काम-काज का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता आरएसएस प्रचारक नंदलाल बाबा ने कहा कि देश की प्रगति में सामाजिक समरसता का अहम योगदान है। इसके बिना न देश की प्रगति हो सकती है, न ही उत्थान। भारत ज्ञान-विज्ञान, तकनीक और जनशक्ति का अनुभवी होने के बावजूद पिछड़ गया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा- भंडारी महा मनीषी थे, जिन्होंने राजभवन में रहकर भी सादा जीवन जिया। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह के तहत राजस्थान प्रांत की 49 मनीषियों का सम्मान किया। इस मौके पर उदयपुर की डॉ. रेणु खमेसरा, बांसवाड़ा के महंत रामस्वरूप आदि को प्रतीक चिह्न और 11 हजार के चेक देकर सम्मानित किया गया। यूआईटी चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली, पूर्व मेयर रजनी डांगी, अतुल चंडालिया, चंचल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...