झील की सफाई की, समाजसेवी ने पोर्टेबल माइक भेंट किया ताकि कर सकें आमजन को जागरूक
उदयपुर | झीलों की सफाई के लिए झील हितैषी नागरिक मंच का साप्ताहिक अभियान रविवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान राजकुमार पामेचा और सोनल पामेचा ने इस मंच को एक पोर्टेबल माइक सिस्टम भेंट किया। जिससे कि झील प्रेमी लोगों को झील की सफाई को लेकर जागरूकता का संदेश दे सके। इधर झील संरक्षण समिति और इससे जुड़े झील प्रेमियों ने चांदपोल पुलिया के पास श्रमदान कर पीछाेला की सफाई की।