पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • चाचा की शादी में नाचती सात साल की भतीजी को टेंपो ने चपेट में लिया, मौत

चाचा की शादी में नाचती सात साल की भतीजी को टेंपो ने चपेट में लिया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयसमंद. कुराबड़ थाना क्षेत्र के माल की टूस गांव में एक लोडिंग टेंपो ने सात साल की बच्ची को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को कुचलकर चालक टैंपो छोड़कर फरार हो गया। थानाधिकारी मिठू सिंह ने बताया कि हादसे में माल की टूस निवासी सुशील पुत्री खेमा भील (7) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुशील के चाचा ललित की शादी थी। उसी को लेकर बिंदोली निकल रही थी। सुशील बिंदोली में नाच रही थी। इस दौरान कुराबड़ से उदयपुर की तरफ काफी स्पीड में लहराता हुआ लोडिंग टेंपो आया और भीड़ में घुस गया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सब इधर-उधर भागे लेकिन सुशील टेंपो की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर कुराबड़ थाना पुलिस पहुंची और टेंपो को जब्त किया। एमबी हॉस्पिटल में सुशील के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। इधर, सुशील की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।

खबरें और भी हैं...