एमपीयूएटी : तीन माह से नहीं मिली पेंशन, प्लॉट बेच भुगतान की मांग
उदयपुर | महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पेंशनर संघ ने मंगलवार को यूआईटी अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली को ज्ञापन दिया। मांग की कि कृषि विश्वविद्यालय से ली गई भूमि का विकास जल्दी करें ताकि प्लॉट बेच कर पेंशनरों को पेंशन चुकाई जा सके। संघ अध्यक्ष डाॅ. एस.के. भटनागर ने कहा कि पेंशनरों को तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही है। अधिग्रहित भूमि पर स्ट्रीट रोड बनाकर बिजली के खंभे लगाए जाएं। प्लॉटों पर चारदीवारी बनाकर चिह्नित किया जाए।