पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • उद्योग मंत्री, परिवहन मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री उदयपुर आए

उद्योग मंत्री, परिवहन मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री उदयपुर आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। प्रदेश के उद्याेग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत मंगलवार शाम उदयपुर होकर बांसवाड़ा पहुंचे। शेखावत शाम को डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से सीधे बांसवाड़ा गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शेखावत का रात्रि विश्राम उदयपुर में था लेकिन बांसवाड़ा में वैवाहिक समारोह के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया। वे बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचकर यूसीसीआई के कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को जयपुर जाएंगे। परिवहन मंत्री यूनुस खान और ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी इसी फ्लाइट से डबोक पहुंचे। दोनों मंत्री उदयपुर में अग्रवाल परिवार के विवाह समारोह में शामिल होकर रात्रि विश्राम उदयपुर में कर बुधवार सुबह जयपुर जाएंगे।

खबरें और भी हैं...