पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • डाक विभाग : एप शुरू, पॉलिसियों का प्रीमियम ऑनलाइन जमा कराएं

डाक विभाग : एप शुरू, पॉलिसियों का प्रीमियम ऑनलाइन जमा कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. भारत सरकार के संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को डाक भवन, नई दिल्ली में दर्पण-पीएलआई एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदयपुर प्रधान डाकघर को भी इस योजना की सौगात दी। सिन्हा ने वीसी में कहा कि इससे डाक जीवन बीमा आैर ग्रामीण डाक जीवन बीमा के ग्रामीण क्षेत्रों की सेवाएं भी तेजी से बढ़ सकेंगी। देश के 1.29 लाख शाखा डाकघरों में इस प्रोजेक्ट (डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया) का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के 61,941 शाखा डाकघरों में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों को सिम आधारित सोलर पैनल युक्त हैंडहेल्ड डिवाइस प्रदान कर ऑनलाइन किया जा चुका है। एप्लीकेशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के शाखा डाकघरों में देश में किसी भी डाकघर में डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम जमा करवाया जा सकता है। प्रत्येक पॉलिसी की जमा राशि का विवरण भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त परिपक्वता भुगतान भी ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में किया जा सकेगा। उदयपुर डाक मण्डल से पहली ग्राहक भोइयों की पंचोली निवासी कुन्दन प्रभा सुखवाल चुनी गईं। हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए इनका डाक जीवन पॉलिसी का प्रीमियम जमा किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल बी.बी.दवे, पोस्टमास्टर जनरल रामभरोसा, निदेशक डाक सेवाएं दुष्यन्त मुद्गल, उदयपुर मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर,आर.एस. शक्तावत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...