इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू, लगेंगे पीटी जेड कैमरे, कानून तोड़ा तो घर पहुंचेगा ई-चालान
लेकसिटी में जल्द ही अबतक का सबसे स्मार्ट बदलाव होने जा रहा है। आज से 70 वर्ष पूर्व जो उदयपुर हुआ करता था, वह अब पूरी तरह बदल चुका है। बुधवार को उदयपुर का 465वां स्थापना दिवस है। आजादी के बाद से अब तक उदयपुर में कई बदलाव आए हैं। इन्हीं बदलावों में अबतक का सबसे खास और स्मार्ट बदलाव स्मार्ट सिटी बनने जा रहे उदयपुर का ट्रैफिक सिस्टम भी अब स्मार्ट होगा। इसकी शुरूआत हो गई है और आने वाले दो साल में उदयपुर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू हो जाएगा। इसके तहत जगह-जगह ऑप्टिकल फाइबर लाइन डलने का काम शुरू हो गया है। योजना के पहले फेज में 850 में से 115 कैमरे लग चुके हैं। डेढ़ से दो साल में योजना पूरी तरह से लागू हो जाएगी।
अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान : आईटीएमएस के तहत अब स्थानीय लोग ट्रैफिक के कानून नहीं ताेड़ पाएंगे। स्मार्ट सिटी, डीओआईटी और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत अब शहर में यह आईटीएमएस विकसित होगा। इसके तहत शहरभर में पीटी जेड कैमरे लगेंगे, ये कैमरे ट्रैफिक सिस्टम की मॉनिटरिंग करेंगे। शहर में जहां भी कोई ट्रैफिक कानून तोड़ेगा, कैमरे उसे ट्रैक कर उस गाड़ी की नंबर प्लेट से शख्स काे रिकॉर्ड कर लेंगे। गाड़ी की नंबर प्लेट के अनुसार उस गाड़ी के मालिक के पास ई-चालान पहुंच जाएगा, यह ई-चालान उसे भरना होगा। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि हमने आईटीएमएस की सिफारिश कर रखी है, इसके लिए जाे भी फंडिंग की आवश्यकता होगी स्मार्ट सिटी करेगी।
योजना के पहले फेज में 850 में से 115 कैमरे लग चुके हैं। डेढ़ से दो साल में योजना पूरी तरह से लागू हो जाएगी।
शहर का डेटाबेस तैयार होगा, हर सदस्य की होगी सूचना
आईटीएमएस के लिए उदयपुर पुलिस ने डीओआईटी जयपुर को लिखकर इसके लिए प्लान और बजट मांगा है। एडिशनल एसपी शहर हर्ष र|ू ने बताया कि स्मार्ट ट्रैफिक के लिए डीओआईटी को कह दिया है। इसके लिए अलग तरह के कैमरे शहर में लगवाए जाएंगे, वो किसी भी गाड़ी की नंबर प्लेट को रीड कर हमें मदद करेंगे। वहीं डीओआईटी उदयपुर में उपनिदेशक शीतल अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल डीओआईटी के पास इस तरह का डेटाबेस नहीं है, इसकी प्रक्रिया चल रही है, 115 कैमरे लग गए हैं, सिक्योरिटी सिस्टम के लिए लगातार कैमरे लग रहे हैं, इसे अभय कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। शीतल ने बताया कि स्मार्ट ट्रैफिक के लिए जो निर्देश मिलेंगे उन्हें पूरा करेंगे।
64 स्क्वायर किमी शहर का क्षेत्रफल
1.5 शहर में कुल वाहन - लाख