पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • रेट 2017 के परिणाम जारी, 30 तक देनी होगी ज्वॉइनिंग रिपोर्ट

रेट-2017 के परिणाम जारी, 30 तक देनी होगी ज्वॉइनिंग रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को रेट परीक्षा-2017 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए। पिछले माह 27 मार्च तक विभिन्न विषयों में पीएचडी के लिए छात्रों को एनरॉल करने के तहत यूनिवर्सिटी ने इंटरव्यू कराए थे। यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी ऑफ कॉमर्स, अर्थ साइंस, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, लॉ, मैनेजमेंट स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन, साइंस और सोशल साइंस में यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले स्कॉलर्स की सूची जारी की है। जिन छात्रों का चयन किया गया है उन्हें सुपरवाइजर भी अलॉट कर दिए गए हैं। जिन छात्रों का पीएचडी के लिए चयन किया गया है उन्हें अपने सुपरवाइजर के अधीन ज्वॉइनिंग रिपोर्ट डीन पीजी स्टडीज को देनी होगी। ज्वाइनिंग रिपोर्ट के साथ 5000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस चालान के रूप में सुखाड़िया के कंप्ट्रोलर को जमा करानी होगी। अभ्यर्थियों को वर्ष भर की वार्षिक कॉलेज फीस और ज्वॉइनिंग रिपोर्ट के साथ पूरी प्रक्रिया 30 अप्रैल तक करनी होगी। दस्तावेज पूरे नहीं होने पर अभ्यर्थी का पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है।सुखाड़िया विवि की डीन पीजी स्टडीज प्रो. सीमा मलिक ने बताया कि परिणाम आने के बाद जल्द ही अभ्यर्थियों के कोर्स वर्क शुरू होंगे।

खबरें और भी हैं...