पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • भर्ती में गड़बड़ी : पंचायत सहायक भर्ती मामले में हाईकोर्ट का स्टे

भर्ती में गड़बड़ी : पंचायत सहायक भर्ती मामले में हाईकोर्ट का स्टे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| जिले में 49 पंचायतों में पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत और उसकी जांच के बाद प्रक्रिया पर लगी रोक को लेकर 12 प्रभावित लोग हाईकोर्ट से स्टे ले आए हैं। कलेक्टर के आदेश के खिलाफ कानपुर पंचायत के दो, चोकड़िया के तीन, अमरपुरा के तीन, खजूरी के दो और देबारी पंचायत के दो पंचायत सहायकों ने स्टे लाया है। इन लोगों ने मंगलवार दाेपहर में अमृत मेनारिया के साथ कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक से भेंट कर उनको स्टे की कॉपी सौंपी। गौरतलब है पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टर ने तीन स्तर पर उसकी जांच करवाई। शिकायत सही पाए जाने पर 49 पंचायतों में पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। कलेक्टर ने आदेश में कहा था कि राज्य सरकार से नए निर्देश मिलने पर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज ब्रीफ

न्यूज ब्रीफ

खबरें और भी हैं...