इंस्पायर अवार्ड : 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
उदयपुर| केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 30 जून तक भरे जा सकते हैं। छात्रों को इनोवेटिव आइडिया लिखकर अपलोड करना होगा। चयनित छात्रों को 5-5 हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाएंगे।