पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • 19 बैंकों मेंे 2654 करोड़ के गबन का आरोपी अमित उदयपुर से गिरफ्तार

19 बैंकों मेंे 2654 करोड़ के गबन का आरोपी अमित उदयपुर से गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . वडोदरा/उदयपुर

एक दर्जन से अधिक बैंकों के साथ 2654 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी अमित भटनागर को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित भटनागर, इसके भाई सुमित भटनागर और सुरेश भटनागर को गिरफ्तार किया गया । उदयपुर के सैक्टर-11 स्थित पारस महल होटल से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पांच अप्रैल को सीबीआई की दबिश के साथ ही अमित भटनागर, परिवार के अन्य लोगों के साथ भूमिगत हो गया था। छह अप्रैल से ही यह उदयपुर में डेरा ड़ाले हुए था। अमित भटनागर वडोदरा स्थित डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एमडी हैं। प्राइवेट और निजी बैंकों से 2654 करोड़ रुपए का ऋण लेकर भुगतान न करने के आरोप हैं।

करीबी दोस्तों से था संपर्क

अमित भटनागर के विदेश भाग जाने की अटकलें थीं। हालांकि वह भूमिगत अवधि के दौरान वडोदरा स्थित अपने करीबी दोस्तों के संपर्क में था। सीबीआई के पास इसकी जानकारी थी। इसी क्रम में पुख्ता जानकारी मिली कि- भटनागर बंधु उदयपुर के पारस महल होटल में ठहरे हैं। होटल में जांच की गई तो अमित भटनागर, भाई सुमित और पिता सुरेश भटनागर मिले-तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। -शेष पेज 12

आरोपी अमित।

खबरें और भी हैं...