फूड पाॅइजनिंग से 125 की तबीयत बिगड़ी, झल्लारा में शादी समारोह में बना था खाना
झल्लारा/उदयपुर| सलूंबर क्षेत्र के झल्लारा कस्बे में मंगलवार शाम शादी समारोह में खाना खाने से 125 से ज्यादा लोग फूड पाॅइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 70 की हालत गंभीर हैं, जिन्हें सलूंबर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। झल्लारा के एक परिवार में शादी समारोह में मंगलवार शाम को खाने का आयोजन था। इसमें लगभग 400-500 लोगों ने खाना खाया। रात करीब 8.30 बजे बाद एक-एक कर लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। कुछ ही देर में बीमार लोगों की संख्या 125 के आसपास पहुंच गई। इनमें विवाह समारोह वाले परिवार के रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोग भी शामिल थे।
सलंूबर अस्पताल में भर्ती मरीज।