पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • वन विभाग के अधिकारियों और स्टाफ को दिया फील्ड प्रशिक्षण

वन विभाग के अधिकारियों और स्टाफ को दिया फील्ड प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | दस साल के लिए तैयार हो रहे वन विभाग के जिले के वर्किंग प्लान को लेकर मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों सहित 70 वनकर्मियों को फील्ड में प्रशिक्षण दिया गया। फाउंडेशन फॉर इकोलॉजी सिक्योरिटी, गुजरात के मास्टर ट्रेनर श्याम रवंडे, सुशांत अग्रवाल और डॉ. सतीश शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों आैर स्टाफ को बताया कि मोबाइल एप के जरिए वनक्षेत्र को डेटा कलेक्शन कैसे किया जाता है और इस दौरान क्या ध्यान रखने की जरूरत है। यह भी बताया गया कि वैज्ञानिक ढंग से वनों का प्रबंधन कैसे हो सकता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक र|ा स्वामी, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनसी जैन, मुख्य वन संरक्षक अक्षय सिंह, वन संरक्षक इंद्रपाल सिंह मथारु, डीएफओ आरके जैन, ओपी शर्मा, सुहेल मजबूर और हरिणी वी , जिले के रेंजर, वनपाल और गार्ड सहित 70 वन कर्मी प्रशिक्षण के दौरान थे।

खबरें और भी हैं...