समस्याओं के समाधान की मांग
उदयपुर | सुखाड़िया यूनिवर्सिटी केे छात्रों ने मंगलवार को आर्ट्स कॉलेज की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेश खटीक और भाग्योदय सोनी के नेतृत्व में कॉलेज डीन को समस्याएं बताई गईं। छात्रों ने टिन शेड लगवाने, कैंटीन सुधरवाने, कॉलेज परिसर में वाई-वाई शुरू करवाने, वाटर कूलर लगवाने की मांगें कीं।