पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • चार दिन में ढाई हजार लोगों ने देखी 7डी फिल्म, आज और कल गुलाबबाग में देख सकेंगे

चार दिन में ढाई हजार लोगों ने देखी 7डी फिल्म, आज और कल गुलाबबाग में देख सकेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | मोबाईल थियेटर वेन में निशुल्क दिखाए जा रहे 7डी सिनेमा के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दो दिन मोबाइल वेन गुलाबबाग में खड़ी करने का निर्णय लिया है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की उपनिदेशक शीतल अग्रवाल ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आमजन गुलाबबाग में सेवन डी सिनेमा के रोमांच का लुत्फ ले सकेंगे। इसके लिए लोगों काे एक आईडी साथ लानी होगी। फतहसागर की पाल पर शुक्रवार से सेवन डी सीनेमा का शुभारंभ हुआ था। यहां करीब ढाई हजार लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर की हाइटेक तकनीक पर बनी मूवी देख चुके हैं। इसमें बच्चों की संख्या ज्यादा थीं।

खबरें और भी हैं...