पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार कांस्टेबल के खिलाफ चार्जशीट पेश की

रिश्वत लेते गिरफ्तार कांस्टेबल के खिलाफ चार्जशीट पेश की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | अवैध शराब से भरा ट्रक नहीं पकड़ने के बदले शराब तस्कर से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी टीम के हाथों रंगे हाथ गिरफ्तार कानोड़ थाने के सिपाही अनिल कुमार जाट के खिलाफ मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण मामलों के सेशन न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कराई गई।

चिड़ावा शहर के नेत राम की ढाणी निवासी अनिल कुमार जाट को पांच वर्ष पहले भी एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। कुराबड़ निवासी गिरवर पुत्र बंशी लाल चौधरी ने सिपाही अनिल जाट के खिलाफ 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। प्रार्थी गिरवर और विजय सिंह की बांसवाड़ा जिले में शराब की पार्टनरशिप में दुकान थी। 8 मई 2013 को एक ट्रक में भरे बीयर के कर्टन लेकर बांसवाड़ा जाने के लिए आरटीओ ऑफिस के पास खड़े थे। बायपास की तरफ ट्रक रवाना करने से पूर्व कांस्टेबल अनिल जाट पहुंचा। पुलिस या आबकारी अधिकारियों को सूचना देने के बजाय खुद सौदेबाजी करने लगा। उसने ट्रक नहीं पकड़ने के लिए 3 लाख रुपए मांगे। वह दो-तीन दिन में रुपए देने की बात कह ट्रक लेकर चला गया। कांस्टेबल अनिल अगले ही दिन से अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल करके अनिल से रुपयों की उगाही करने लगा। 11 मई को अनिल को 1 लाख रुपए दे दिए थे। वह 1 लाख और देने की मांग कर रहा था। 25 जून को कांस्टेबल अनिल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई जयपुर के इंस्पेक्टर हेमंत वर्मा ने अभियोजन अधिकारी गणेश शंकर तिवारी के जरिए चालान दाखिल कराया।

खबरें और भी हैं...