पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उदयपुर को मिलेगा राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड योजना में उदयपुर जिला परिषद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। पहले नंबर पर सीकर और दूसरे पर चूरू जिला परिषद है। बुधवार को जयपुर में होने वाले इस पुरस्कार समारोह में उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पुरस्कार के लिए सरकार ने मूल्यांकन का प्रारूप निर्धारित किया था, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, बाल विवाह, शिक्षा और पंचायतीराज की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पूछी गई थी। इसके आधार पर उदयपुर जिले का चयन हुआ। सरकार के ये आदेश भी हैं कि यह पुरस्कार उन अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों को नहीं मिलेगा, जिनके खिलाफ किसी भी मामले में आरोप है।

खबरें और भी हैं...