पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • आज से वृंदावन के आचार्य मिश्र सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा

आज से वृंदावन के आचार्य मिश्र सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| चाणक्य परिवार संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा बुधवार से रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में शुरू होगी जो रोज दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी। पहले दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे गंगाघाट से कलश यात्रा निकलेगी। कथा का वाचन वृंदावन के आचार्य पं. विवेक मिश्र करेंगे। यज्ञोपवीत संस्कार 21 व 23 अप्रैल को होगा। संस्था अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 23 अप्रैल को सुबह उदयपुर पहुंचेंगे, जिनकी गोष्ठी, दीक्षा, प्रश्नोत्तरी 23 से 25 तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी।

आज मनाएंगे महाकाल का पाटोत्सव, विशेष अनुष्ठान होंगे: महाकालेश्वर मंदिर में स्वर्ण कलश और ध्वजादंड स्थापना का सातवां पाटोत्सव बुधवार को सुबह 10 बजे विधिवत मनाया जाएगा। ध्वजारोहण, सहस्त्रधारा अभिषेक, गंगा महाआरती और विशेष शिव पूजा अनुष्ठान होंगे। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर महाकालेश्वर अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि सुबह 10 बजे अभिषेकात्मक लघु रूद्र पाठ का होगा इस दौरान निज मन्दिर में प्रवेश निषेध रहेगा। दोपहर 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में महाकाल मन्दिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा। शाम 6.30 बजे गंगा आरती होगी।

खबरें और भी हैं...