राज्यपाल ने जारी किए प्रो. श्रीमाली के वीसी के आदेश
उदयपुर| मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रबंध अध्ययन संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विजय श्रीमाली के अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में कुलपति पद पर नियुक्ति के आदेश राजभवन से मंगलवार शाम को जारी हुए।
हालांकि उनका कुलपति बनना सोमवार को ही लगभग तय हो गया था। श्रीमाली शुक्रवार को कुलपति के पद पर ज्वाइन करेंगे। इससे पहले पहले बुधवार को वे मातृकुंडिया में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलेंगे। प्रो. श्रीमाली ने बताया कि वह प्रभार संभालने की तैयारी कर रहे हैं। कुलपति बनने के बाद सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से उनके सारे प्रभार खत्म हो जाएंगे। हालांकि सुपरवाइजर के तौर पर प्रो. श्रीमाली अभ्यर्थियों को शोध करवाते रहेंगे।