खाटू श्याम भजन संध्या 12 को, बोहरा गणेश जी को दिया न्यौता
खाटू श्याम भजन संध्या 12 को, बोहरा गणेश जी को दिया न्यौता
उदयपुर| खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की पांचवीं राष्ट्रीय खाटू श्याम भजन संध्या 12 मई को टाउनहॉल में होगी। इसके लिए मंगलवार को बोहरा गणेश जी को न्यौता दिया गया। बैनर, स्टीकर, फोल्डर, आमंत्रण पत्र आदि प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। देशभर के श्याम भक्तों को ई-मेल, ई-कार्ड, वॉट्सअप, एसएमएस के जरिए भी बुलाया जा रहा है। भजन संध्या के लिए खाटू श्याम नरेश मंदिर, खाटू धाम नगर, मंदसौर के पशुपतिनाथ, सांवरिया सेठ, चारभुजा नाथ, एकलिंगनाथ, श्रीनाथ जी, केशरियाजी, मां त्रिपुरा सुंदरी, मां अंबामाता, सगसजी बावजी, आवरी माता, द्वारकाधीश आदि को भी न्यौता दिया गया है। संस्था ने इस वर्ष श्याम भक्तों के लिए भेंट स्वरूप श्याम टेबल कैलेंडर का प्रकाशन किया है, जिसमें अप्रैल से मार्च तक की समय तालिका के साथ खाटू नगर की जानकारियां और प्रत्येक एकादशी का उल्लेख और बारह देवी देवताओं की झांकियां हैं।